Advertisement

सोनभद्र -बेलन नदी में तीन दिन के भीतर मिली दूसरी लाश

बेलन नदी में तीन दिन के भीतर मिली दूसरी लाश

सोनभद्र /विजय विनीत

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव के पास बेलन नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से रविवार को सनसनी फैल गई। कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

बताया गया कि परसौना व कतवरिया गांव को जोड़ने वाले बेलन नदी में बने पुल के पास रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ था। उसके शरीर पर छींटदार पीले रंग का कुर्ता था नीचे कोई कपड़ा नहीं था। इसकी सूचना कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

इसके पूर्व शुक्रवार की शाम हिन्दुआरी के पास बेलन नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया मिला था। तीन दिन के भीतर 6किलोमीटर की दूरी में दो व्यक्तियों का शव मिलने से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं सुनी जा रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!