Advertisement

सोनभद्र -पंचशील हास्पिटल में ट्यूमर का ऑपरेशन के दौरान महिला के मौत परिजनों ने किया बवाल,की तोड़फोड़, डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पंचशील हास्पिटल में ट्यूमर का ऑपरेशन के दौरान महिला के मौत परिजनों ने किया बवाल,की तोड़फोड़, डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चूर्क मोड स्थित पंचशील हॉस्पिटल में मंगलवार को ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई मौत हो जाने के बाद जमकर परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू किया परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू करने में खाफी मशक्कत करनी पड़ी।मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के मड़ीहान निवासी अरविंद की पत्नी इंदु (33वर्षीय) मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे ट्यूमर का ऑपरेशन के लिए पंचशील हॉस्पिटल पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार महिला का ऑपरेशन शाम चार बजे शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्हें शक हुआ। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मरीज को रेफर करने की बात कही। इस पर परिजन जबरन अस्पताल के भीतर घुस गए, जहां उन्हें पता चला कि इंदु की मौत हो चुकी है। जैसे ही मौत की जानकारी परिजनों को हुई,परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!