Advertisement

 श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी शताब्दी को समर्पित यात्राओं का आगरा आगमन

 श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी शताब्दी को समर्पित यात्राओं का आगरा आगमन

 रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा

12 जुलाई को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निवास से करेंगे यात्रा को रवाना, शाम को पहुंचेगी आगरा

11 जुलाई को पंजाब के आनंदपुर साहिब से शुरू हुई यात्रा 13 शाम को पहुंचेगी आगरा

जेवर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की उठी मांग

धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 350 में शहीदी शताब्दी वर्ष के चलते देश भर में वर्ष भर अनेक कीर्तन समागम ,धार्मिक यात्रा व नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में दो धार्मिक यात्राबएं 12 और 13 जुलाई को आगरा की गुरुद्वारा गुरु का ताल आ रही है। जिनके स्वागत के लिए उत्साहित गुरुद्वारा गुरु का ताल के सेवक जत्थे की ओर से स्वागत व रवानगी कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

।गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि पहली यात्रा लखनऊ से 12 जुलाई को आगरा पहुंचेगी ।लखनऊ के गुरुद्वारा नाका हिंडोला से 12 जुलाई को धार्मिक यात्रा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिंदर सिंह के नेतृत्व में।प्रारंभ होगी जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचेगी यहां एक कीर्तन समागम के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निवास से इस धार्मिक यात्रा को रवाना करेंगे । यह यात्रा लखनऊ से कानपुर इटावा , फिरोजाबाद होते हुए 12 जुलाई की शाम को आगरा पहुंचेगी ।रात्रि विश्राम के बाद सुबह 10:00 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे इसके बाद यह यात्रा यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज के लिए प्रस्थान करेगी।
दूसरी धार्मिक यात्रा नगर कीर्तन के रूप में आगरा आ रही है । यह नगर कीर्तन 11 जुलाई को पंजाब के आनंदपुर साहिब से शुरू होगा।जो 13 जुलाई की शाम को मथुरा से रुनकता सिकंदरा होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पर पहुंचेगा । रात्रि विश्राम के बाद यह नगर कीर्तन सुबह 7:00 बजे मथुरा फरीदाबाद होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज पर समाप्त होगा।

प्रेस वार्ता में मौजूद कवलदीप सिंह ,हरपाल सिंहऔर वीर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल में शोभायात्रा व नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया जाएगा और इसी तरह से स्वागत के स्वागत व पुष्प वर्षा के साथ इन्हें विदाई दी जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के नाम पर रखे जाने की उठाई मांग

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जेवर में बना रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के नाम पर रखे जाने की मांग उठाई गई । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कमलदीप सिंह सुखमनी सेवा सभा की वीर महेंद्र पाल , दलजीत सिंह सेतिया, गुरमीत सेठी समेत समस्त प्रबंधक कमेटियों की ओर प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग की गई कि⁸ नवंबर माह में शुरू होने जा रहे जेवर एयरपोर्ट का नाम सनातन की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर होना चाहिए। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन नवंबर माह में प्रस्तावित है ।नवंबर माह में ही गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350 वा शहीदी शताब्दी वर्ष है जिसे देखते हुए सिख समाज की ओर से यह मांग सरकार से की जा रही है।

गुरु का ताल के ठीक सामने मेट्रो स्टेशन बनाए जाने पर जताई आपत्ति

बैठक के दौरान गुरुद्वारा गुरु का ताल की दर्शन ड्योढ़ी के ठीक सामने बनाए जा रहे मेट्रो स्टेशन पर भी आपत्ति जताई गई। जत्थेदार राजेंद्र सिंह जी ने बताया कि मेट्रो अधिकारियों को गुरुद्वारे के सामने स्टेशन बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज करा
दी गई है। उनका कहना था कि स्टेशन के आसपास थोड़े समय बाद खोखे आदि अवैध रूप से लग जाते हैं जहां पान, बीड़ी सिगरेट का न केवल निरंतर इस्तेमाल होता है बल्कि आने जाने वाले लोग पान ,तंबाकू खाकर यहां थूकते भी रहते हैं। गुरुद्वारे के ठीक सामने इस तरह की माहौल को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।बैठक में मौजूद परमजीत सरना, डॉक्टर सिमरन उपाध्याय ,ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह की ओर से गुरुद्वारे के ठीक सामने मेट्रो स्टेशन बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्टेशन को प्रस्तावित स्थल से 200 मीटर आगे या पहले बनाए जाने की मांग की गई ।इस दौरान बंटी ग्रोवर ने कहा कि इस मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा और प्रयास किए जाएंगे कि जल्द से जल्द मेट्रो स्टेशन का जल्द से जल्दस्थान। परिवर्तित कर दिया जाए।। वही सिंधी समाज की ओर से मौजूद श्याम भोजवानी का कहना था कि मेट्रो स्टेशन यहां बनाए जाने से हर समय ऑटो चालकों से लेकर आपत्तिजनक लोगों का भी यहां जमावड़ा बना रहेगा ।जिससे गुरुद्वारा की सुरक्षा व पवित्रता में भी दखल पड़ेगा।

यह रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम व बैठक के दौरान गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी, जत्थेदार राजेंद्र सिंह ,ग्रंथि हरबंस सिंह महंत हरपाल सिंह, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कमलदीप सिंह हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह डॉक्टर सिमरन उपाध्याय , दलजीत सिंह सेतिया ,गुरमीत सिंह सेठी ,श्याम भोजवानी,परमजीत सिंह सरना ,हरपाल सिंह बंटी ग्रोवर जसबीर सिंह अरोड़ा बॉबी बेदीआदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!