Advertisement

मैनपुरी : ए स्टार रेजिडेंशियल अकैडमी के पांच बच्चे सैनिक स्कूल में चयनित।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी 

satyarath.com

{प्रतिभा सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत}

मैनपुरी शहर के चांदेश्वर रोड के समीप स्थित ए – स्टार रेजिडेंशियल अकैडमी मोहन नगर के छात्र छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है ।जिस पर प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“एकेडेमी के डायरेक्टर आलोक कुमार ने प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा में सभी संस्थान के छात्रों को बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ ही अन्य बच्चों का भी हौसला और बड़े इसके लिए और मेहनत की जाएगी।”

संस्थान के छात्र हर्षित सिंह 264 लकी चौहान 262 चित्रांश राजपूत 260 अंश प्रताप 239 आदित्य राठौर 223 अंक प्राप्त किए हैं। सविनय 300 के पूर्णांक में यह अंक प्राप्त किए हैं। यह सभी छात्र कक्षा 6 के छात्र हैं जिन्होंने इस ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश की परीक्षा में भाग लिया और उत्तीर्ण हुए हैं। बच्चों के प्रतिभा सम्मान समारोह में संस्थापक डॉ मलिखान सिंह के साथ शिवम राजपूत,अनीशा राजपूत अनन्या राठौर , जितेंद्र सिंह ,हरिओम मिश्रा ,संजना पाल आदि लोग मौजूद रहे। संस्थान के अध्यापकों का हौसला बढ़ाने के लिए उनका भी सम्मान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!