Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया मंदिर मठ पुजारी आचार्यों एवं शिक्षकों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया मंदिर मठ पुजारी आचार्यों एवं शिक्षकों का सम्मान

मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

आज गुरु के प्रति आस्था और समर्पण के प्रतीक पावन पर्व गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा गुरुओं का सम्मान किया जा रहा है।
नगर मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में गुना नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख मंदिरों पर पहुंचकर पुजारियों एवं आचार्यों को एवं नगर में निवासरत वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षकों का पुष्प माला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।


गुरु वह महान विभूति है जिनके द्वारा प्रदाय किए गए ज्ञान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन और संस्कार को धारण करता है।गुरुओं के द्वारा किए जाने वाले इस अविस्मरणीय कार्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आज लक्ष्मीनारायण मंदिर जयस्तंभ चौराहा के महंत नर्वदापुरी जी महाराज,हनुमंता मंदिर पुजारी गुरुदयाल भार्गव जी महाराज,बूढ़े बालाजी मंदिर पुजारी श्यामसुंदर जी महाराज,उदासी आश्रम रामकिशोर शर्मा जी महाराज,विघ्नगहरण बालाजी दुबे कॉलोनी पुजारी देवेंद्र शर्मा जी महाराज सहित विभिन्न मंदिरों के पुजारियों–महंतों,आचार्यों एवं साईं ट्रस्ट स्कूल गुना के संचालक दृष्टिबाधित शिक्षक जो दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा प्रदान करते है

किशोर गुरु जी,रिटायर्ड प्रोफेसर मोहनलाल सेन जी,रिटायर्ड डॉक्टर एवं शास्त्री जगदीश शर्मा जी,रिटायर्ड प्रोफेसर मधुबाला सक्सेना जी एवं बच्चों को खेलकूद में निपुण बना रहे खेल प्रशिक्षक गोविंद सेन जी सहित विभिन्न शिक्षकों का सम्मान उनके निवास पर पहुंकर किया गया।इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता,राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार सदस्य मनोज दुबे,नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत,नगर महामंत्री नीरज जैन, नगर महामंत्री हरीश उरैया,उपाध्यक्ष शिवम दुबे(शैंकी),धर्मेंद्र प्रजापति,प्रमोद जोशी,नगर मंत्री अभय शर्मा,गोविंद सोनी, आई.टी.सेल.प्रभारी राहुल वैस,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद लोधा,कार्यकर्ता गोविंद रजक आदि उपस्थित रहे मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!