Advertisement

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, विभाग सीएम हेल्पलाइन में लाएं ए ग्रेड

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, विभाग सीएम हेल्पलाइन में लाएं ए ग्रेड टीबी मरीजों के लिए बनें निश्चय मित्र

मध्य प्रदेश गुना गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा से हुई। कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी विभागों को निर्देश दिए सभी अपने विभागीय रैंकिंग में ए ग्रेड में रहे। उन्होंने स्पष्ट किया अधिकारी यह कार्य स्वप्रेरणा से करें अथवा इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। इस पर सभी अधिकारियों ने 15 जुलाई तक अपने-अपने विभागों को ्र ग्रेड में लाने का आश्वासन दिया। विगत जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा रोड पर गौवंश की समस्या के बारे में अवगत कराया गया था, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी एसडीएम, सीईओ, पशु चिकित्सा विभाग एवं नगरीय निकायों को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हाई-वे पर उन स्थानों की पहचान की जाए, जहां 100 से अधिक गायों को एकत्र कर सुरक्षित रखा जा सके। एवं गौशालाओं की वर्तमान स्थिति एवं क्षमता की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।


मुख्य निष्पादन संकेत कों (केपीआई) की समीक्षा करते हुए पंचायत, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया केपीआई इंडेक्स के अंतर्गत जो भी कार्य पूर्ण हों, उनकी एंट्री उसी समय पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए। समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा यह सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य है। इसी के आधार पर नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने समग्र ई-केवाईसी के डुप्लिकेट एवं नया अपडेटेशन कार्य को जनपद एवं नगरीय निकाय स्तर पर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।


पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने जिला पेंशन अधिकारी को निर्देशित किया जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनकी प्रक्रिया सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व ही प्रारंभ की जाए। साथ ही 7 दिवस के भीतर सभी दस्तावेजों की पूर्ति कर पेंशन, ग्रेच्युटी सहित समस्त लाभ समय पर प्रदान किए जाएं। इस हेतु सभी विभागों को एक चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा यदि किसी अधिकारी/ कर्मचारी के कारण पेंशन प्रकरणों में विलंब होता है, तो संबंधित का वेतन रोकते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री कन्याल ने टीबी मरीजों के लिए निश्चय मित्र बनने की अपील तथा सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि 2023-24 में जिला गुना द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण करने पर राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी भेंट की गयी। जिसे समय सीमा बैठक के दौरान दिनांक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कलेक्टर श्री कन्याल को भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने इस वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि का निर्धारित लक्ष्य राशि जमा करने के लिए सभी विभागों से अनुरोध किया।-  मध्य प्रदेश गुना गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!