Advertisement

आफत की बारिश बौरास पुल पर 4 फिट पानी: उदयपुरा -गाडरवारा मार्ग बंद

आफत की बारिश बौरास पुल पर 4 फिट पानी: उदयपुरा -गाडरवारा मार्ग बंद

 

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा/रायसेन

सोमवार-मंगलवार की रात में उदयपुरा और देवरी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। देवरी में सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक करीब छह घंटे के भीतर 8.24 इंच बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से देवरी के गली-मोहल्लों की सड़कों पर बारिश का पानी नदियों की तरह बहता दिखाई दिया। इस पानी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी और कार तक बह गईं। पानी के तेज बहाव में वन विभाग की 100 फीट की बाउंड्री टूटकर बह गई। देवरी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा नदी के बोरास पुल के ऊपर 3 से 4 पानी आ गया है, जिससे उदयपुरा-गाडरवारा मार्ग बंद हो गया है।

देवरी के 75 वर्षीय बुजुर्ग रमेश रघुवंशी और 65 साल के गोविंद धाकड़ बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी तेज बारिश देखी है। ऐसा लग रहा था कि मानों बादल फट गए हों। घरों के सामने दो से तीन फीट तक की ऊंचाई में तेज बहाव के साथ पानी नदी की तरह बहता दिखाई दिया।

गालियों में भरा घुटने तक पानी।

यह रास्ते हुए बंद, गांवों में कैद हो गए ग्रामीण

देवरी और उदयपुरा में हुई ज्यादा बारिश से कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिनमें टिमरावन, थाला मार्ग, कुमड़ी मार्ग, आलीवाड़ा मार्ग, पडरई मार्ग, केकड़ा मार्ग, गेहलावन मार्ग, पतई मार्ग सहित अन्य रास्तों पर पड़ने वाली नदी-नालों के उफान पर आने से बंद हो गए हैं, जिससे इन रास्तों पर पड़ने वाले गांवों के लोग अपने गांव में ही कैद होकर रह गए हैं।तेज बहाव से 100 फीट दूर तक बह गई कार

देवरी में छह घंटे तक हुई तेज बारिश से अस्पताल परिसर में खड़ी अभिषेक चौरसिया की आई-20 कार और आनंद व्यास की एक्टिवा स्कूटर सहित पांच वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। कार अस्पताल से 100 फीट दूर जाकर एक घर में घुसी मिली। इसके अलावा सड़क जो भी लोगों का सामान रखा था, वह भी तेज बहाव में बहकर चला गया। सुबह लोग अपना सामान तलाश करते दिखाई दिए।नयाखेड़ा गांव नर्मदा नदी के पानी से घिरा

नर्मदा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा किनारे बसे गांव के लोगों को प्रशासन द्वारा सतर्क रहने के लिए मुनादी करवाई गई है। देवरी के पास स्थित नयाखेड़ा गांव वैसे तो काफी ऊंचाई पर बसा हुआ है, लेकिन पास से निकली नर्मदा नदी का पानी गांव के चारों तरफ आ

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान

देवरी के इतिहास में पहली बार 209 मिमी बारिश एक दिन में रिकॉर्ड हुई है। चारों तरफ पानी-पानी हो गया। निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। जैसे ही देवरी में बाढ़ जैसे हालात की जानकारी लगी, एसडीएम संतोष मुदगल, तहसीलदार दिनेश बरगले और नगर परिषद सीएमओ जगदीश शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे

गया है। वहीं बोरास नदी के पुल पर नर्मदा नदी का पानी आने से उदयपुरा-गाडरवारा मार्ग बंद हो गया है। उदयपुरा से बोरास के बीच स्थित रहली नाला भी उफान पर आने से यह रास्ता भी सुबह से बंद है, जिस कारण उदयपुरा से लोग बोरास घाट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

देवरी में एक दिन में ही 209 मिमी बारिश हुई है, जिससे देवरी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। जिन लोगों के मकान नाले के पास बने हुए हैं, उनमें पानी घुसा था। ज्यादा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। नगर परिषद को उनके भोजन का प्रबंध करने के लिए भी कहा गया है। – संतोष मुदगल, एसडीएम बरेली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!