Advertisement

उन्नाव : जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डी०एम० एवं पु०अधि० ने यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।।।

www.satyarath.com

उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़

दिनांक – 15.03.2024

ब्यूरो चीफ – दीपक कुमार (शुक्लागंज उन्नाव )

satyarath.com

उन्नाव आज 15 मार्च को नगरवासियों को जामिंग की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा प्रशासनिक टीम व एन०एच० एवं लोक निर्माण विभाग इकाइयों के साथ गदनखेड़ा व दही चौकी चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस मौके पर सड़क व फ्लाई ओवर निर्माण इकाइयों को निर्देश दिए गए कि मई 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि जामिंग की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए गदनखेड़ा व दही चौकी दोनों चौराहों का 200 मीटर तक चारों तरफ चौड़ीकरण किया जाएगा तथा अगले 15 दिन में एनएच की सतह व डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इससे आवागमन में सुगमता आएगी और लोगों को जामिंग की समस्या से निजात भी मिलेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!