Advertisement

जिलाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर मोहम्मद सेबू

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने संयुक्त रूप से विकास खंड बल्दीराय स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय हलियापुर का औचक निरीक्षण किया। 23.59 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय परिसर में धीमी प्रगति और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर डीएम ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन,मिडडे मील,बाल वाटिका,मल्टीपरपस हॉल,क्लासरूम,प्रधानाचार्य आवास और कर्मचारी आवास का जायजा लिया गया। डीएम ने प्रयुक्त ईंट, सीमेंट और सरिया के सैंपल लैब जांच के लिए एकत्र कराए और थर्ड पार्टी से गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय मंजुल मयंक और तहसीलदार भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!