Advertisement

कलेक्टोरेट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

कलेक्टोरेट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुख, फेस कैप्चर और गैर-जरूरी ड्यूटी हटाने की भी उठी आवाज

मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं जिला कलेक्टोरेट पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ की जिला इकाई गुना के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन व्यावहारिक स्तर पर कोई समाधान नहीं किया जाता। ज्ञापन में सबसे पहली और प्रमुख मांग यह रखी गई कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!