वेयर हाउसों में नहीं रखी जाएगी मूंग, शासन रखवा तो देता है, लेकिन किराया नहीं देता
संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

बरेली / जिलेभर में 979 हैं वेयरहाउस
निजी वेयरहाउस संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर नगर के निजी गार्डन में एक बैठक की, इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार वेयर
हाउसों में मूंग नहीं रखी जाएगी। क्योंकि शासन वेयर हाउसों में मूंग तो रखवा देती हैं, लेकिन उसका किराया नहीं देती है।
यही नहीं जब किराया मांगों तो उल्टा उन पर ही रिकवरी निकालकर परेशान करती है। ऐसे में वेयरहाउस संचालकों को दो गुना नुकसान होता है। इसको लेकर सभी ने मिलकर एसडीएम संतोष मुदगल को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 30 जून को होने वाली बारिश के बीच प्राइवेट वेयरहाउस संचालकों के द्वारा एसडीएम सन्तोष मुद्गल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन से पूर्व जिले के समस्त वेयरहाउस संचालकों के द्वारा नगर के एक मैरिज गार्डन में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वेयरहाउस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी
और बड़ी संख्या में वेयरहाउस संचालक मौजूद रहे। सभी संचालकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मूंग भंडारण नहीं करने को लेकर ज्ञापन सोपा गया।
बेयर हाउस संचालकों ने अपनी मांग में
पुराने भुगतान करने की मांग भी की। दरअसल प्राइवेट बेयर हाउस संचालक मूंग तो रख लेते है लेकिन उसका किराया नही मिलता बल्कि नान एफएक्यू बताकर किराया सहित ओर रिकवरी निकाल दी जाती इससे परेशान होकर मूग भंडारण नही करने की बात की गई। बता दें कि जिले में 979 प्राइवेट बेयर हाउस है सबसे ज्यादा मूंग उपार्जन बरेली ओर बाड़ी क्षेत्र में होता है यहां लाखों क्विंटल मूंग खरीदी हर वर्ष होती है, लेकिन इस वर्ष कुछ ज्यादा ही देरी से मूंग खरीदी की घोषणा हुई है। इस वजह से मूंग जो 12 परसेंट मॉस्चराइजर के मान से खरीदी जाती है।
इनका कहना है;-
वरिष्ठ कार्यालय को भेजेंगे ज्ञापन
मूंग भंडारण को लेकर वेयरहाउस संचालकों के द्वारा कुछ परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है, ज्ञापन को कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। उनकी समस्या का हर संभव तरीके से हल निकालने का प्रयास करेंगे।- संतोष मुदगल, एसडीएम

















Leave a Reply