Advertisement

जैन समाज ने अशोक जैन मामा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया निर्विरोध अध्यक्ष

जैन समाज ने अशोक जैन मामा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया निर्विरोध अध्यक्ष

सकल समाज ने पदभार देकर प्रत्यक्ष एव सोशल मिडिया के माध्यम से दी बधाइयाँ

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सोयत कला नगर


सुसनेर। शनिवार रात्रि को सकल दिगम्बर जैन समाज सुसनेर के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर, श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन छोटा मन्दिर एवं श्री दर्शन सागर दिगम्बर जैन ज्ञान मंदिर विद्यालय समिति के तीनो अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सकल दिगम्बर जैन समाज की एक बैठक आयोजित कर अध्यक्ष का मनोनयन किया। जिसमे श्री दर्शन सागर दिगम्बर जैन ज्ञान मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष मनीष जैन खुपवाला ने सहर्ष श्री त्रिमूर्ति मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी अशोक जैन मामा का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रस्ताव का समर्थन कर अशोक जैन मामा को श्री त्रिमूर्ति मन्दिर ट्रस्ट का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का विश्वास दिया। इस अवसर पर मनीष जैन खुपवाला, जितेंद्र साँवला, पारस जैन मोड़ी वाला, दिलीप पांडे, मुकेश चौधरी, राकेश जैन मेडिकल, चांदमल जैन, राजेंद्र जैन गुड्डा, सन्तोष जैन विधार्थी, कैलाश जैन खजांची, डॉ सौरभ जैन, मनीष जैन मंटा सहित समाजजनों ने अपने विचार रख प्रस्ताव का सर्मथन किया एवं सहयोग का विश्वास दिलाया। साथ ही समाज में समाजिक एकता और सद्भाव को बनाये रखने का संकल्प पारित किया गया। संचालन दिलीप जी जैन सारँगयाखेड़ी ने किया। प्रस्ताव ठहराव का वाचन प्रकाशचंद जैन सारँगयाखेड़ी वाले ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा एव ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया। जैन के इस मनोयन के बाद सभी समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का तिलक और दुप्पटे से स्वागत कर पदभार सौपा। जैन को प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दे कि तत्कालीन त्रिमूर्ति ट्र्स्ट के द्वारा स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के बाद विगत एक वर्ष से समाज के मन्दिर एवं विद्यालय के अध्यक्ष संयुक्त रूप से जिम्मेदारी संभालकर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन कर रहे थे। जिन्होंने अब यह जिम्मेदारी समाज के समक्ष नवनियुक्त अध्यक्ष को सौप दी। समाजजनो ने इस बैठक में माध्यम से समाज मे एकता, समर्पण और सद्भाव का संदेश देने का सफल प्रयास किया है। समाज के वरिष्ठ एवं युवाओं ने समाज मे किसी भी प्रकार के मनमुटाव से परे समाज उत्थान को सर्वोपरि मान्य किया। जानकारी समाज के दीपक जैन पत्रकार ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!