Advertisement

सुसनेर-सालरिया गो अभ्यारण को मिली गो एंबुलेंस की सौगात, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह की विधायक निधि से।

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली

सालरिया गो अभ्यारण को मिली गो एंबुलेंस की सौगात, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह की विधायक निधि से।

गो अभ्यारण व क्षेत्र की गायों को मिलेगा लाभ, गो पूजन के साथ किया गो एंबुलेंस का शुभारंभ।

 

सुसनेर नि.प्र. / दुर्घटना का शिकार होने वाले गोवंश व बीमार गायों को अब समय पर उपचार मिल सकेगा। इसके लिए आज गुरुवार को गो अभ्यारण सालरिया में को एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। इसकी सौगात पूर्व क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा पूर्व में कि गई विधायक निधि की घोषणा से 14 लाख़ रुपए की लागत से मिली है।
आपको बता दें की मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभ्यारण सालरीया को जो कि 1 जनवरी 2023 से विश्व के प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्री गोधम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वामी दत्तशरनानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित हो रहा है। सभी अतिथियों ने गो एम्बुलेंस की पूजा कर गो अभ्यारण के प्रबंधक शिवराज जी शर्मा को एंबुलेंस की चाबी एवम कागजात सौंपे हैं।
इस एम्बुलेंस के प्रारंभ होने के बाद अब अभ्यारण प्रशाशन के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थलों पर पहुंचकर गोवंश का प्राथमिक उपचार कर उन्हें गो अभ्यारण लाया जायेगा। जहां पर गोवांशो को उचित व व्यवस्थित उपचार मिल सकेगा।
इस अवसर पर सालरिया गो अभ्यारण में पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद जी महाराज, वर्तमान विधायक श्री भैरोसिंह परिहार के निज सहायक यशपाल सिंह, न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसौदिया ने गो पूजन करने के पश्चात् गो एम्बुलेंस का पूजन कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अभ्यारण प्रबंधन के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!