Advertisement

पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव 16 जून को, नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन, राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अबकी बार किसके सिर बंधेगा नगर अध्यक्ष का सेहरा चर्चाएं गली – गली

पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव 16 जून को, नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन, राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अबकी बार किसके सिर बंधेगा नगर अध्यक्ष का सेहरा चर्चाएं गली – गली

संवाददाता शक्ति सिंह सत्यार्थ न्यूज

राजस्थान पीलीबंगा। पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होने जा रहें हैं आज 13 जून नामांकन वापसी का अंतिम दिन है 3 बजे तक ना वापसी लिए जा सकते हैं उसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जायेंगे वर्तमान में कांग्रेस से शारदा पुंनियां, भाजपा से रणवीर कुमार डेलू और निर्दलीय सुखचैन सिंह रमाणा जो पूर्व में कांग्रेस पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होने जा रहा है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख 16 जून नजदीक आ रही है वैसे वैसे पीलीबंगा नगरपालिका में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष सुख-चैन सिंह रमाणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने और उनके पद से हटाए जाने के बाद, अब नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव की घोषणा होने जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वर्तमान में पद पर हैं, जिनका कार्यकाल समय-समय पर बढ़ाया गया है।
उप चुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है लोक सूचना जारी करने की तिथि: 10 जून 2025 मंगलवार नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक 11 जून 2025 बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की दिनांक 12 जून 2025 गुरुवार सुबह 10:30 बजे से अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि: 13 जून 2025 शुक्रवार यानी कि आज दोपहर 3:00 बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन: 13 जून 2025 शुक्रवार अभ्यर्थिता वापस लेने के समय समाप्ति के तुरंत बाद मतदान की तिथि और समय: 16 जून 2025 सोमवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतगणना की तिथि और समय 16 जून 2025 सोमवार मतदान समाप्ति के तुरंत बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज, चर्चाओं का बाजार गर्म


उप चुनाव की घोषणा के साथ ही पीलीबंगा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन भरने के बाद से ही अपनी तैयारियां जोड़ तोड़ शुरू कर दिया हैं। स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। और सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार नगर अध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बंधेगा। चुनाव स्थगित होने की चर्चाएं हालांकि, कुछ स्थानीय नागरिकों के बीच चुनाव स्थगित होने की चर्चाएं भी चल रही हैं। यदि चुनाव स्थगित होता है, तो वर्तमान मनोनीत पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह अपने पद पर बने रह सकते हैं। यह चर्चाएं गली-गली में फैली हुई हैं। और लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल है। महत्वपूर्ण चुनाव
यह उप चुनाव पीलीबंगा नगरपालिका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नए पालिका अध्यक्ष का चुनाव शहर के विकास और प्रशासन की दिशा तय करेगा। सभी की निगाहें इस महत्वपूर्ण चुनाव पर टिकी हैं, और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और भी तेज होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!