नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास में वांछित एक नफर अभियुक्त को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार-
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

प्रकरण- अवगत कराना है कि दिनांक 09.06.2026 को वादिनी निवासिनी थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ने थाना रामपुर बरकोनिया पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 07.06.2025 को समय करीब-01.30 बजे मेरी बहन की पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष के साथ गोविन्द पुत्र राजबली हरिजन निवासी गिरिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । जिसके सम्बंध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0-46/25 धारा 65(1)/62, 76 BNS व 4(2)/18 B 7/8 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष थाना रामपुर बरकोनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमें से संबधित वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र राजबली हरिजन निवासी गिरिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को दिनांक-10.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता –
1.गोविन्द पुत्र राजबली हरिजन निवासी गिरिया थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।
पूछताछ विवरण अभियुक्त –
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि मेरे चाची की बहन की लड़की उम्र करीब 13 वर्ष जो मेरे चाची के घर पर रहती है दिनांक-07.06.2025 की रात में लगभग 01.30 बजे मैने उसे खाना माँगने के बहाने उसके पास गया और उसका हाथ पकड़कर एक हाथ से मुहँ दबाकर आंगन से होते हुये घर के पीछे उड़द की खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसकी आवाज सुनकर मेरी चाची आ गयी तब मै वहाँ से भाग गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2.उ0नि0 सुक्खु राम यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3.हे0का0 विक्रम प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4-हे0का0 संजय प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।















Leave a Reply