Advertisement

निर्जला एकादशी पर करणी गौशाला में दानदाताओं द्वारा 35 क्विंटल तरबूज का गौवंश को लगाया भोग,युवा गोभक्तों ने बढ़-चढ़कर भंडारा वितरण में किया सहयोग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

आज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गांव कोटासर की करणी गौसेवा समिति गौशाला में आज दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौ सेवा। कोलकाता प्रवासी हरिकिशन सारस्वत खारड़ा हाल बीकानेर ने अपने स्वर्गीय पिता केवल चंद सारस्वत की पुण्य स्मृति में ₹11000 की राशि समर्पित कर 41 मण शीतल तरबूज भंडारा का भोग लगाकर की आत्मा शांति की कामना। वहीं बालोतरा प्रवासी रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप निवासी 2100रू, मुंबई प्रवासी गणेशमल सुथार दुलचासर 1100रू, मुंबई प्रवासी राजेंद्र प्रसाद जोशी गंगा शहर 1100रू, जयपुर की विमला देवी सारस्वत ₹1100, कोलकाता प्रवासी गोवर्धन सिंह राजपुरोहित भोजास 3100रू, सुरेंद्र सिंह कोटासर ₹500, जुगल किशोर ओझा बीकानेर 751 रुपए,₹500 देवीलाल छरंग दुलचासर,500 बेंगलुरु से गुप्ता दान ,₹500 राजेंद्र प्रसाद सोनी पुणे,₹500 शिवानी भाटी रतनगढ़ ₹500 राम रतन बिश्नोई सांवतसर के द्वारा सामूहिक विशाल तरबूज भंडारा गो वंश को समर्पित किया गया। गौशाला के भामाशाहों के द्वारा बच्चियों के लिए आज विशेष शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। गौशाला कमेटी ने सभी भामाशाहों का जताया आभार गौशाला कमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा एवं गांव के युवा गो भक्तों के द्वारा तरबूज भंडारा वितरण में सहयोग प्रदान किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!