वाराणसी
वाराणसी बाहुबली मुख्तार के खिलाफ इन लोगों ने दी थी गवाही, पूर्व मुख्य सचिव और DGP भी रहे शामिल
यूपी के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को चुनाव से पहले बड़ा झटका
वाराणसी यूपी के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका मिला है। माफिया मुख्तार को 33 साल पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में कोर्ट ने सजा सुनाई है। मामले में माफिया के खिलाफ अधिकारियों ने भी गवाही दी थी।
मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास
लोकसभा चुनाव से पहेल माफिया मुख्तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उस पर दो लाख दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अंतरराज्यीय गिरोह (आईएस-191) का सरगना और माफिया मुख्तार अंसारी वर्तमान में बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 33 वर्ष 3 महीने 9 दिन पुराने गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को सजा सुनाई गई।अंकुर कुमार पाण्डेय
अंकुर कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज आप
4.03.2024

















Leave a Reply