3 साल बीत जाने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव में नहीं पहुंचा पीने का पानी
डोंगरगांव सालिया खेड़ी की जनता ने क्षेत्रीय विधायक बापू से लगाई आस
सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली सोयत कला नगर से

सोयत कला- नगर से 5 किलोमीटर दूर सालिया खेड़ी और डोंगरगांव का मामला है जहां जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत डोंगरगांव लगती है वहीं पर पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर लोग निर्भर है और दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है पर आज तक सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी टंकी तक नहीं पहुंचा है और दिलचस्प बात तो यह है कि इतनी बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी वहां तो पाइपलाइन तक नहीं पहुंची है
मीडिया के माध्यम से कलेक्टर तक पहुंचा मामला फिर भी जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ
लगातार गर्मी शुरू होते ही पीने के पानी के लिए दोनों ग्राम पंचायत में मारामारी शुरू हो जाती है और ग्राम पंचायत द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करके लोगों की प्यास बुझाई जाती है जो 3 सालों से चल रही है पानी को लेकर कई बार ग्राम पंचायत मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है यही नहीं इस समस्या से जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को भी अवगत करवाया गया था पर उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की सूध लेने के लिए गांव तक नहीं पहुंचे इससे सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन योजना पर कहीं तरह के सवाल खड़े कर रही है
क्षेत्रीय विधायक से जनता ने लगाई आस क्या बुझेगी जनता की प्यास
सालिया खेड़ी में टंकी में पाइप लाइन को जोड़ने के लिए सिर्फ कुछ ही दूरी है जिसे 2 साल से पेंडिंग रखा हुआ है और प्रतिवर्ष आश्वासन में गुजर जाता है वही डोंगरगांव में भी पानी के लिए पाइपलाइन का ही पता नहीं है ऐसे में ग्रामीण को कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए डोंगरगांव सालिया खेड़ी के लोगों ने लोकप्रिय विधायक भेरु सिह परिहार बापू से आस लगाई है क्या बुझेगी जनता की प्यास भरी गर्मी में पानी के स्थाई व्यवस्था का समाधान हो ताकि गर्मी में पानी के लिए दर-दर कीठोकरे ना खानी पड़े
इनका कहना
ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से 4 किलोमीटर दूर से 7 कुवै का पानी एकत्रित करके गांव में सप्लाई किया जा रहा है फिर भी पानी पर्याप्त नहीं पहुंच पा रहा है शासन की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अभी तक गांव में पाइपलाइन भी नहीं डाली गई है और ना ही शासन की ओर से कोई व्यवस्था की गई है अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन ही दिया जा रहा है
प्रेम सिंह सोनगरा ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि डोंगरगांव
इनका कहना
ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से 6 कुए का पानी एकत्रित करने के बाद गांव में पानी सप्लाई हो रहा है पानी की कमी के कारण 8 दोनों में एक दिन पानी सप्लाई हो रहा है गांव में पाइपलाइन तो डाली गई है पर उसे आज तक जोड़ा नहीं गया कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया पर उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है
सांवलिया पाटीदार ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सालिया खेड़ी
इनका कहना
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है मेरी विधानसभा की जनता मेरा परिवार है मैं इस मामले में संबंधित अधिकारी से बात करता हूं जल्द ही समस्या का समाधान करवाएंगे
क्षेत्रीय विधायक भेरुसिह परिहार बापू सुसनेर

















Leave a Reply