Advertisement

“कम लागत में अधिक उत्पादन व मुनाफा देती है, धान, उड़द व अरहर की फसले

“कम लागत में अधिक उत्पादन व मुनाफा देती है, धान, उड़द व अरहर की फसले

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को बल्दीराय ब्लॉक के जरईकलां, डेहरियावां और सिंघनी गांवों में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर किसान सीमित संसाधनों और सिंचाई के अभाव में खेती करते हैं, उनके लिए ऐसी फसलें चुनना ज़रूरी हो जाता है जो कम पानी, कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा दें। इस दृष्टिकोण से धान, उड़द और अरहर जैसी फसलें काफी फायदेमंद साबित हो रही है।


कार्यक्रम में लखनऊ के उप कृषि निदेशक विनय कुमार सिंह ने धान, उड़द, अरहर जैसी फसलों की उन्नत किस्मों और खेती के वैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभों के बारे में भी जानकारी दी। उन्नत कृषि तकनीकों, बीज उपचार, धान की नर्सरी की तैयारी और पशुपालन के आधुनिक तरीकों के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु शेखर सिंह ने पशुपालकों को आगामी मौसम में फैलने वाली खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव और टीकाकरण की जानकारी दी।
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के पर्यवेक्षक कैलाश कुमार, बैंक प्रतिनिधि आईडी पांडेय, सहायक उद्यान निरीक्षक नरेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. गौरव पांडेय, नोडल अधिकारी तारकेश्वर, डॉ. प्रवीण कुमार, सुनील, नरेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


“प्राकृतिक खेती से किसान बन सकते हैं समृद्ध”
दोस्तपुर (सुलतानपुर)। धनऊपुर गांव में विधायक राजेश गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी दीपचंद चौरसिया ने कर्मचारियों को पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों के फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। कृषि वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा कि उन्नत खेती के लिए मिट्टी परीक्षण आवश्यक है और प्राकृतिक खेती से किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकते हैं। बीटीएम राम अकबाल वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अनिल कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!