ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या
{सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर अर्षित यादव}
अयोध्या विधानसभा कमेटी द्वारा आज विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवम कटेहरी के माननीय विधायक श्री लालजी वर्मा जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री रक्षाराम यादव जी ने किया एवम संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेश कोरी जी ने किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में मौजूद समाजवादी पार्टी के साथियों, भारी संख्या में मौजूद मातृशक्ति ने अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के उम्मीदवार मा० श्री अवधेश प्रसाद जी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।आज इस विशाल सम्मेलन में समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा कमेटी के पदाधिकारीगण एवम विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी सहित पार्टी के सम्मानित नेतागण मौजूद थे।

















Leave a Reply