Advertisement

कोतवाली पुलिस ने शादी समारोह में हुई 12 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

कोतवाली पुलिस ने शादी समारोह में हुई 12 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश


सोने-चांदी के जेवरात व मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विदिशा फरियादी मनोज साहू निवासी शमशाबाद ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कामधेनू गार्डन, विदिशा में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने विवाह स्थल के कमरे में रखे बैग से लगभग ₹12 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 339/25, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन और निरीक्षक आनंद राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज देखे गए, 100 से अधिक निगरानी बदमाश व पूर्व के नकबजन तथा चोरी की वारदात करने वालों से पूछताछ की गई एवं तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी से बेचा गया मशरूका भी जप्त किया गया है।
शिवम झां, पिता स्व. श्री प्यारे लाल (उम्र 28), निवासी शेरपुरा, हाल साईं कॉलोनी, अहमदपुर रोड, विदिशा
दीवान सिंह अहिरवार, पिता नंदराम (उम्र 30), निवासी वार्ड नं. 31, शेरपुरा, विदिशा
विकास कुमार, निवासी विदिशा


बरामद मशरूका
4 सोने की चूड़ियाँ
1 सोने का हार
2 सोने के मंगलसूत्र
2 सोने के कान के टॉप्स
1 सोने की बिंदी
1 सोने की अंगूठी
1 चांदी की करधौनी
चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (MP40-MX-5496)
अनुमानित कीमत ₹12 लाख
सफलता में जिनकी प्रमुख भूमिका रही:
निरीक्षक आनंद राज (थाना प्रभारी, कोतवाली), उनि दीपक राठौर, उनि गौरव रघुवंशी(सायबर सेल), प्रआर पवन जैन (सायबर सेल), प्रआर जितेन्द्र खटीक, प्रआर धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक अजय सिकरवार, संदीप जाट, आकाश राणा, आनंद गौतम (सीसीटीवी विश्लेषक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी, तकनीकी दक्षता और टीम वर्क से एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ है।”
इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!