कलश लेकर शामिल हुई 2 हजार से अधिक महिलाए,विशाल भंडारे का आयोजन
ग्राम फुलेन मे श्रीराम दरबार की हुई स्थापना
सुनील वर्मा ब्यूरो चीफ अकोदिया मध्य प्रदेश

अकोदिया। ग्राम फुलेन मे श्रीराम मंदिर पर श्रीराम दरबार की स्थापना सात दिवसीय पंच कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुई। समापन के दौरान सोमवार को ग्राम मे विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमे 2 हजार से अधिक महिलाए सम्मिलित हुई। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। कलश यात्रा मे यज्ञाचार्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा जामनेर,कथावाचक विनोद नागर गोविन्द जाने, मंदिर पुजारी पंडित महेश शर्मा सहित उपाचार्य रथ मे सवार रहे जिनका ग्रामीण जनो से तिलक लगाकर सम्मान किया। दोपहर 11 बजे श्रीराम मंदिर पर पूजन अर्चना के साथ स्थापना के पश्चात विराजित श्रीराम दरबार के दर्शन हेतु द्वार खोले गए। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। भगवान के दर्शन हेतु द्वार खुलते ही मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। श्रीराम दरबार की महाआरती उतारी गई व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सात दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान के चलते पूरा ग्राम धर्ममय रहा। आयोजक समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगदाताओ का आभार व्यक्त किया।


















Leave a Reply