Advertisement

सेसोमूं स्कूल में वैदिक हवन : सीमाओं पर तैनात सैनिकों एवं निर्दोष लोगों की रक्षा हेतु परमपिता परमेश्वर से की प्रार्थना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच, सेसोमूं स्कूल प्रांगण में आज एक विशेष हवन का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु द्वारा वैदिक विधि से हवन सम्पन्न करवाया गया और सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों एवं युद्धजन्य परिस्थितियों में प्रभावित निर्दोष जनों की रक्षा हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज जब देश की सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और अनेक निर्दोष जन असुरक्षा के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, तब हमें भी अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार देशप्रेम प्रकट करना चाहिए। राष्ट्र की सुरक्षा केवल सैनिकों की नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अनुशासित नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

यह आयोजन विद्यालय के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा से संपन्न हुआ, जिन्होंने विद्यालय परिवार को सदैव राष्ट्रहित एवं सकारात्मक मूल्यों की ओर प्रेरित किया है।


इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्रावास में रह रहे विद्यार्थीगण एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की सुरक्षा, निर्दोष लोगों की रक्षा तथा सम्पूर्ण विश्व में शांति, सौहार्द और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!