Advertisement

सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश रद्द आपात स्थिति में रहें तैनात

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ – सवांददाता ब्युरो चीफ

जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थिति के मध्यनजर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2006 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जिले में पदस्थापित जिला और ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के अवकाश पर पाबंदी लगाई है।

इस संबंध में जारी आदेश अनुसार निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से रहेंगे तथा आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के उपबंधों के लिए जारी आदेशों, निर्देशों क्रियाकलापों की पालना के संबंध में अपनी ड्यूटी के लिए कटिबद्ध रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!