Advertisement

बदायूं – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय

www.satyarath.com

— राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय

satyarath.com

बदायूं , माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा आज दिनांक 09.03.2024 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्री पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय सभागार में किया गया। जिसमें श्री सत्यप्रकाश, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बदायूँ, श्रीमती मचला अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बदायूं तथा अन्य समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण समस्त बैंक के अधिकारीगण, जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष, श्री योगेन्द्र पाल व सचिव, श्री संदीप मिश्रा एवं न्यायिक कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवकगण आदि उपस्थित रहे। इसके उपरान्त एल०डी०एम० श्री रीकेश रंजन द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश को एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी द्वारा श्रीमान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बदायूं व अन्य अधिकारीगण को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किये गये।श्रीमती मचला अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बदायूं द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक पर्व है जहां पर पक्षकार अपने-अपने हितों के अनुरूप आपसी समझौते के आधार पर सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बीमा कंपनियों एवं प्रतिनिधियों से अपील करते हुये कहा कि आम-जन अपने विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।श्रीमती मचला अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बदायू द्वारा कुल 41 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन 3,20,27,000/-रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी जो कि पूर्व से अंकन 1,35,51000/- रुपये अधिक है।उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय बदायूँ के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जिला सिविल बार एसोशिएशन एवं जिला बार एसोशिएशन के विद्वान अधिवक्तागण, सभी सम्बन्धित बैंक के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवीगण, उपस्थित हुये।सभी के समेकित प्रयासों से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सका है।

०रिपोर्टर सत्यम मिश्रा सत्यार्थ न्यूज बदायूं०

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!