Advertisement

नेशनल हाईवे पर हादसा एक साथ भिड़े 5 वाहन एक गंभीर घायल

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे 11, झंवर बस स्टैंड के पास अभी एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पहले एक ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की टक्कर हुई, उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर पिकअप, एक छोटी कार और दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। घायल की पहचान जितेन्द्र सिह पुत्र दयालसिह राजपुत 25 वर्षीय गांव तिलोटी के रूप में हुई


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!