Advertisement

सोनभद्र -निर्माण खण्ड -2 लो 0 नि 0 वि 0 लगा रहा फर्जी आख्या

निर्माण खण्ड -2 लो 0 नि 0 वि 0 लगा रहा फर्जी आख्या

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र के अति दुरुह क्षेत्र विकास खण्ड नगवां के ग्राम पंचायत सेमरिया से बिछिया गोशा तक लगभग पांच किलोमीटर रोड़ निर्माण खण्ड -2 लोकनिर्माण विभाग सोनभद्र के द्वारा किया जा रहा है रोड़ एक तरफ से बन रही है तो दुसरी तरफ से उखड़ती जा रही है इस रोड़ को बनातें समय किसी भी मानक का ध्यान नहीं रक्खा गया है यह रोड़ उस गांव को जोड़ती है जिस गांव में 97% जनजाति के लोग निवास करते हैं खराब रोड़ बनने कि शिकायत जन सुनवाई पोर्टल शिकायत संख्या 40020025005150 पर किया गया लेकिन बिना जांच के ही अधिशासी अभियंता खण्ड -2 के द्वारा आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया गया सरकार चाहे कितना भी प्रयास कर लें कि गरिबों आदिवासी जनजाति क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क मिल जाए लेकिन विभाग में बैठे लोगों को यह अच्छा नहीं लगता और अधिकारी और ठेकेदार मिल कर सरकारी धन का बन्द बांट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते चाहे लाख शिकायत कोई करले निस्तारण तो विभाग को ही नकारना है कुछ लोगों का मानना है कि जिसके भी नाम से ठेका का है उसके उपर विभाग में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साया है इसी लिए सड़क कि जांच किए बगैर आफिस में बैठे बैठे आख्या लगा दी गई और शिकायत कर्ता को फोन पर बता दिया गया कि कार्य सही तरीके से कराया जा रहा है इसी तरह से अधिकारियों के द्वारा शिकायत का निस्तारण कर के जिलाधिकारी सोनभद्र के सामने अच्छे कार्य का श्रेय लेते हैं शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग किया है कि सेमरिया से बिछिया गोशा तक बनने वाली सड़क कि जांच कराकर भ्रष्टाचार करने वालो के उपर कठोर कार्रवाई करते हुए फर्जी आख्या लगा ने वाले अधिकारी के उपर भी कार्यवाही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!