Advertisement

काछोला थाना परिसर में सीएलजी बैठक मॉक ड्रिल को लेकर दी जानकारी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

काछोला थाना परिसर में सीएलजी बैठक मॉक ड्रिल को लेकर दी जानकारी

शाम सवा आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक रखे लाइट बंद,,,
समय का रखे विशेष ध्यान,प्रशासन का करे सहतोग

काछोला न्यूज़-कस्बे में थाना काछोला पर सीएलजी सदस्यों, व्यापारीयों, दुकानदारों की बैठक थाना इंचार्ज श्रवण कुमार मीणा ने ली।
थाना इंचार्ज मीणा ने कस्बे के बाजार मैं व्यवसाय करने वाले छोटे बड़े दुकानदारों सीएलजी सदस्य की बैठक में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशो की पालना में मॉक ड्रिल से संबंधित जानकारी दीगई।
उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के तहत आज रात्रि 8.15 से 8.30 शाम को ब्लैकआउट टाइम अपने घरो की, गाड़ियों की मोबाइल की तथा सभी तरह की लाइट बन्द रखें, जिससे रौशनी होती हो तथा कोई भी सामाजिक कार्यक्रम शादी पार्टी आदि मे भी समय का ध्यान रखे और लाईट बंद रखकर सहयोग करें।


मॉक ड्रिल का व आगामी हालातो के संबंध में जानकारी दी और कहा कि शाम सवा आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक कस्बे की घरों,प्रतिष्ठान,रोड़ लाइट बंद रख ब्लेक आउट किया जाएगा। पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में माइक द्वारा अनाउंस कर जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर सत्य नारायण बलाई, वंश प्रदीप सिंह सोलंकी,डॉ एन के सोनी,हरीश चौधरी,सूरतराम गगरानी,उमराव सिंह सोलंकी,कैलाश गगरानी,कपिल सुखवाल,भगवान मंत्री,अब्दुल सलाम रँगरेज,वासुदेव पालीवाल,मोहम्मद इस्माईल रँगरेज,राजेश गगरानी,नारायण सिंह,मोहम्मद शाबिर रँगरेज,कुलदीप सिंह कानावत,बीट प्रभारी विकास मीणा,हंसराज,गोपेश,सहित आदि सीएलजी मेम्बर व व्यापारी उपस्तिथ थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!