Advertisement

महुली के शिवम इंटरमीडिएट कालेज में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए हुआ “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल”का आयोजन

महुली के शिवम इंटरमीडिएट कालेज में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए हुआ “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल”का आयोजन

 (सैफ राजा सोनभद्र संवाददाता)


विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली में स्थित शिवम इण्टरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को छात्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल” का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली की जानकारी दी गई। नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता और भारतीय वायु सेना के साथ आपातकालीन संचार के बारे में बताया गया। साथ ही निकासी योजना और ब्लैकआउट के दौरान की जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित की गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि यह ड्रिल आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण है। इससे नागरिक न केवल खुद की बल्कि दूसरों की भी मदद कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अवधनारायण यादव,सुमन्त चौबे,संजय यादव,राहुल कुमार, सुनील कन्नौजिया, देवेन्द्र गुप्ता, श्वेता कमल रानी सहित ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल, श्रीकांत यादव,वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया के अलावा स्वास्थ्य विभाग, विजली विभाग के कर्मचारी,छात्र-छात्राएं व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!