Advertisement

सोनभद्र – यातायात जागरुकता के तहत शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज ओबरा के विद्यार्थियों द्वारा कराया गया यातायात संचालन व छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक–

 

 

यातायात जागरुकता के तहत शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज ओबरा के विद्यार्थियों द्वारा कराया गया यातायात संचालन व छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक–

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

यातायात जागरुकता के तहत आज दिनांक 06.05.2025 को थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज ओबरा के विद्यार्थियों द्वारा कराया गया यातायात संचालन व छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी तथा अपील किया गया कि वे मोबाइल से बात करते हुए, अत्यधिक तेज गति में तथा गलत दिशा से वाहन न चलायें जिससे कि सभी सुरक्षित अपने-अपने घरों पर पहुंचे तथा सभी से बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु अपील की गयी साथ ही साथ सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बनाये रखने हेतु भी जागरुक किया गया। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए जागरूक किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!