मई माह का पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही सम्पन्न हुई
पुरवा -उन्नाव:-मई माह का पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें एक सैकड़ा से अधिक फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर कर फरियाद सुनाई।

शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने की पूर्व सूचना के कारण फरियादियों की संख्या में बाढ़ सी आ गई। लेकिन जनपद में कमिश्नर के आगमन के कारण डीएम के न आने पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 102 पंजीकृत फरियादियों ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। जहां राजस्व के 8 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कुल प्रकरणों में राजस्व के 59, पुलिस के 27 विकास 4, विद्युत के 4 व शेष अन्य विभागों के प्रकरण मिले। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार रामशंकर, खण्ड विकास अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक पुरवा अमरनाथ सिंह समेत राजस्व व पुलिस विभाग तथा नगर पंचायत मौरावां व पुरवा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं राजस्व के अधिकांश प्रकरणों में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने शीघ्र निराकरण हेतु मातहतों को निर्देशित किया।



















Leave a Reply