Advertisement

कुरवाई पुलिस ने जेवरात और बुलेट समेत कुल 6 लाख रुपए की नकबजनी का किया पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

कुरवाई पुलिस ने जेवरात और बुलेट समेत कुल 6 लाख रुपए की नकबजनी का किया पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार


विदिशा जिले की तहसील कुरवाई में फरियादी अमित जैन निवासी कुरवाई द्वारा थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके भाई नवीन जैन एडवोकेट, जो परिवार सहित कटनी में एक विवाह समारोह में गए थे, के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर तीन अलमारियाँ तोड़ीं और लगभग ₹6 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चुरा ली।
पुलिस की तत्पर एवं सुनियोजित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरवाई में तत्काल अपराध क्रमांक 162/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी कुरवाई (इंचार्ज) श्री अनूप नैन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर. के. मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी इनपुट से मिली सफलता
एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर भोपाल की अटल आयूब नगर झुग्गी बस्ती से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
इरफान पिता इमदाद वेग (उम्र 50 वर्ष)
साजिद मोटा पिता बाबू खां (उम्र 30 वर्ष)
बरामद मशरूका:
सोने का हार (3 तोला)
सोने की चेन (1.5 तोला)
एक जोड़ी सोने की कनछड़ी (0.5 तोला)
तीन जोड़ी चांदी की पायल (200 ग्राम)
चार जोड़ी चांदी की बिछिया
एक जोड़ी चांदी के कान के टॉप्स (50 ग्राम)
चोरी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 04 KM 7183
कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
इरफान नगा: पूर्व में 92 आपराधिक प्रकरण, दो बार NSA के तहत कार्रवाई।
साजिद मोटा: 13 आपराधिक प्रकरण, पूर्व में जिला बदर।
इस कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
निरीक्षक आर. के. मिश्र (थाना प्रभारी कुरवाई)
“कुरवाई पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और टीम वर्क से संगठित चोरी की इस बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है, जिससे आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!