Advertisement

सोनभद्र -संगठन विस्तार एवं जनसरोकार पहली प्राथमिकता _ श्रीकांत त्रिपाठी

संगठन विस्तार एवं जनसरोकार पहली प्राथमिकता _ श्रीकांत त्रिपाठी

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह जी के द्वारा राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को सोनभद्र पहली बार आये नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी का सोनभद्र में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सोनभद्र पहुंचकर सीधा सिंचाई डाक बंगला पहुंचकर राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सबसे पहले चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पत्रकार वार्ता किया।

श्रीकांत त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता कर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन विस्तार एवं जनसरोकार पहली प्राथमिकता रहेगी। कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खनिज संपदा से एवं उद्योग कल कारखानों की सोनभद्र में दर्जनों ईकाई स्थापित हैं लेकिन सोनभद्र का युवा गुजरात, महाराष्ट्र जाकर काम करने को विवश है। सोनभद्र में किसानों एवं कामगारों को भी तमाम कठिनाइयों का सामना अभी करना पड़ता है। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह जी के नेतृत्व में अब सोनभद्र के युवाओं, किसानों और कामगारों की आवाज दिल्ली में भी बुलंद होगी और जनसरोकार का काम धरातल पर किया जायेगा। पत्रकारों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए श्रीकांत त्रिपाठी ने मोदी सरकार के विज़न की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत भारत सरकार का बड़ा अभियान है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम गति से चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!