अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांकेर जिले के विभूतियों को सम्मानित किया गया..
सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर पुनीत मरकाम
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग छत्तीसगढ़ के संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनाराय देवांगन “आस”द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आनलाईन कार्यक्रम में पखांजूर तहसील से श्रीमती गणेश्वरी राणा वनरक्षक, महिला सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य व समाजसेवी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए और अन्तागढ़ तहसील के हल्बा सिकसोड से सुगन्तिन बाई बघेल दाईं और लछनतीन बाई मंडावी मितानिन के हाथों में आज तक 30 से ज्यादा सुरक्षित प्रसव कराया गया है और गांव के लोग प्रसव कराने हेतु बुलाने आंतें है यहां महिला दिन रात बारिश तूफान की परवाह किए बिना अनवरत अपने काम को तवज्जो देती है और सेवा भावना में लगातार अग्रसर रहते हैं, दूगूकोन्दल तहसील से श्रीमती मनारो मरकाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र – कोपाकटेल महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “शिकसा नारी तू नारायणी सम्मान -2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शकुन शेडे अन्तर्राष्ट्रीय कवेत्रि, डॉ.अलका आरोड़ा प्रोफेसर,अचला सिंह ठाकुर शहर मंडल उपाध्यक्ष, राज्यपाल पुरुस्कृत कृष्ण पाल राणा शिक्षक समाज सेवक शोध कर्ता व साहित्यकार, दामेसाय बघेल व्याख्याता शिक्षक समाज सेवक शोध कर्ता व साहित्यकार, तिजू राम बघेल बस्तर शोध कर्ता व साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ व परगना-सुरेवाही के साहित्य प्रभारी, रविन्द्र मरकाम, ललित बघेल, मिथलेश उसेंडी, डॉ जगन्नाथ बघेल, जवाहर लाल मंडावी एवं लोग बधाई दी।


















Leave a Reply