Advertisement

सोनभद्र -जयंत चौधरी ने पूर्वांचल में खेला बड़ा दांव। श्रीकांत त्रिपाठी को राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र की दी कमान।

जयंत चौधरी ने पूर्वांचल में खेला बड़ा दांव। श्रीकांत त्रिपाठी को राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र की दी कमान।

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़कर केन्द्र सरकार में स्थान बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने में लग गए हैं।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र का जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है। बता दें कि पिछले तीन दशक से सोनभद्र सहित पूर्वांचल क्षेत्र के जनपदों में पूर्वांचल नव निर्माण मंच एवं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के माध्यम से श्रीकांत त्रिपाठी किसानों और कामगारों की आवाज बुलंद करते आये हैं। साल 1995 में अपनी ग्राम पंचायत से बीडीसी निर्वाचित होने के बाद श्रीकांत त्रिपाठी ने बीडीसी एसोसिएशन की स्थापना करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन कर तत्कालीन भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने और भ्रष्ट अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करवाने को लेकर चर्चा में आये थे,

। तब से लेकर अब तक विभिन्न सामाजिक संगठनों में रहकर सामाजिक सरोकार जनहित की बात करते हैं।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह का यह पूर्वांचल में पार्टी विस्तार के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है। सोनभद्र में लोकदल के कार्यकर्ताओं में

श्रीकांत त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी का माहौल है। मिडिया प्रभारी सोनभद्र विकास पाण्डेय ने बताया कि दो म‌ई को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के लखनऊ से सोनभद्र प्रथम आगमन पर सोनभद्र की सीमा में भव्य स्वागत की तैयारी में लोकदल एवं पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

 

पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को फोन पर बात कर बधाई दी। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल श्रीकांत त्रिपाठी जी के नेतृत्व में मजबूत तो होगा ही, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के जनपदों के किसान कामगारों की आवाज लग्न और दिल्ली में श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गुंजेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!