Advertisement

सोनभद्र -मिर्जापुर में एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

मिर्जापुर में एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला समेत चार की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को एंबुलेंस से बनारस ले जाते समय रास्ते में अहरौरा वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास गिट्टी लदा ट्रक ओवरटेक के दौरान एम्बुलेंस पर पलट गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से गर्भवती महिला को रेफर किया गया। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य एंबुलेंस में बैठे थे । एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था। सोनभद्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक शनिवार की सुबह ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। ट्रक पर लदे गिट्टी के नीचे मलबे में लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बचाव तथा राहत कार्य में जुटी गई। जेसीबी तथा पोकलेन की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी (25) निवासी कनवरा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी (40) निवासी जुगैल सोनभद्र, सूरज बली खरवार (27) निवासी कनवरा थाना ओबरा व रामू की मौत हो गई। कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल निवासी कनवरा थाना ओबरा सोनभद्र व भंडारी शर्मा निवासी संतनगर गुरमा थाना राबर्ट्सगंज घायल हैं । जिनका उपचार चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!