Advertisement

गर्मियों में छाछ या दही, यहां जानें शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन है ज्‍यादा बेहतर?

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी

गर्मियों में ज्‍यादातर लोगों को दही खाना पसंद होता है। इसे कई तरीके से डाइट में शाम‍िल क‍िया जा सकता है। वहीं छाछ भी लोगों को काफी पसंद होती है। दही और छाछ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता होगा क‍ि गर्मी के ल‍िहाज से दोनों में से कौन ज्‍यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं।

HighLights

1.इन द‍िनों गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है।

2.दही और छाछ पीना हर किसी को पसंद होता है।

3.ये दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ध्‍यान रखना पड़ता है। दरअसल, इन द‍िनों तेज धूप और पसीने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में हम उन चीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं जो हमें पोषण भी दे,साथ ही शरीर को भी ठंडा रखे। इसके ल‍िए बाजारों में कई ऐसे फल और सब्‍ज‍ियां म‍िल जाएंगी ज‍िनमें पानी की मात्रा अच्‍छी खासी होती है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए दही और छाछ का भी खूब सेवन क‍िया जाता है। इन दोनों के फायदे भी बहुत हैं। ये दोनों ही बॉडी को हीट से बचाने में मददगार हैं। साथ ही डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि गर्मी के ल‍िहाज से कौन ज्‍यादा फायदेमंद है। आइए जानते ह‍ैं व‍िस्‍तार से

दही के फायदे

दही को आमतौर पर दूध जमाकर तैयार किया जाता है। ये प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। इसके अलाव दही में कैल्शियम,प्रोटीन,विटामिन B12 और गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो पाचन दुरुस्‍त रहता है। साथ ही कब्ज,एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिलती है। गर्मियों में दही को सीधे खाना,रायता बनाकर लेना या फलों के साथ मिक्स करके स्मूदी की तरह पीना आम बात है। इसे खाने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

छाछ के फायदे

छाछ को दही से ही तैयार क‍िया जाता है। लेक‍िन ये दही के मुकाबले काफी हल्‍की होती है। दरअसल,इसमें पानी मिलाकर इसे पतला कर दिया जाता है। इसमें आप कुछ मसाले भी म‍िला सकते हैं ज‍िससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाता है। यह आयुर्वेद में बेहद लाभकारी मानी गई है। आपको बता दें क‍ि ये एक ऐसी ड्र‍िंक है ज‍िसमें फैट की मात्रा बेहद कम होती है। इसे पचाना भी काफी आसान होता है। यह पेट को ठंडा रखती है और गर्मियों में लू से बचाव करती है।

कौन है ज्यादा बेहतर?

अगर आप हल्का, ठंडा और जल्दी पचने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको छाछ यानी क‍ि बटर म‍िल्‍क पीना चाह‍िए। इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा। आप डिहाइड्रेशन से भी बचे रहेंगे। इसे खासकर दोपहर में खाने के बाद पीना चाह‍िए। इससे आपका खाना आसानी से डाइजेस्‍ट हो जाएगा। नींद और आलस्य भी होगा। अगर आप ज्‍यादा हेल्‍दी चीजों की तलाश में है तो दही बेहतरीन ऑप्‍शन है। इसमें प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। दही से बनी लस्सी भी गर्मियों में खूब पसंद की जाती है। चीनी होने के कारण इसे आपको सीम‍ित मात्रा में ही लेना चाह‍िए।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!