सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई । इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने युवा शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत समृद्धशाली रही है,जाम्भोजी तेजाजी जसनाथजी कपिल मुनि,बिग्गाजी कर्माबाई जैसे तपस्वियों के तप एवं त्याग से राजस्थान की विरासत सुशोभित है। इस विरासत को समृद्ध एवं सुशोभित रखने के लिए जरुरी है कि समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। युवा शक्ति सामाजिक कुरीतियों एवं नशा प्रवृतियों के परिणामों के प्रति सचेत रहे एवं अपने बौद्धिक दृष्टिकोण के प्रति चिंतनशील रहे। सुशील सेरडिया एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने राजस्थान दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर भंवरलाल जाखड़,हरलाल भाम्भू,हरिराम पुनियाँ,श्यामसिंह सारण उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।




















Leave a Reply