श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान
बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत चार नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

श्री बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र व श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज दिनांक 29-03-2025 को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा रामगढ़ मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत चार नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रतापसिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी एएचटी रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।
















Leave a Reply