Advertisement

सोनभद्र -विपक्षी दलों के एजेंट के रुप में काम कर रहे लो0नि0 विभाग के अधिकारी – गिरीश पाण्डेय

विपक्षी दलों के एजेंट के रुप में काम कर रहे लो0नि0 विभाग के अधिकारी – गिरीश पाण्डेय

 

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए की जांच की मांग।

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अलग पूर्वांचल राज्य स्थापना की मांग करने एवं किसानों की आवाज उठाने वाले सामाजिक संगठन पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सोनभद्र लोक निर्माण द्वारा बनाए जा रहे सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कराये गये कामों की जांच उच्चस्तरीय तकनीकी जांच समिति बनाकर जांच कराने की मांग किया।

गिरीश पाण्डेय ने

आरोप लगाया कि सड़कों के निमार्ण में गुणवत्ता की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के विभागीय अधिकारी विपक्षी दलों के एजेंट के रुप में काम कर रहे हैं और सरकार धन का बंदरबांट करने में लगे हैं।

 

गिरीश पाण्डेय ने शिकायत पत्र के माध्यम में चतरा विकास खंड में पकरहट नहर से बंजरियां, तेलिया गंज संपर्क मार्ग के निमार्ण में घटिया कार्य कराने का आरोप लगाया है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!