Advertisement

सेरूणा के पंप संचालकों को छह माह से नहीं मिला वेतन,ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज लोक समता समिति के अध्यक्ष ने की लिखा पत्र शीघ्र न्याय दिलाने की मांग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

क्षेत्र के गांव शेरूणा में ट्यूबवेल संचालकों को गत 6 माह से ठेकेदार ने मानदेय भुगतान नहीं दिया। ठेकेदार बीरबलदास पुत्र बजरंगदास स्वामी पर इन मजदूरों की बकाया राशि है। विभागीय नियमों के अनुसार ठेकेदार को हर माह की 10 तारीख तक भुगतान करना अनिवार्य था लेकिन उसने इस शर्त का उल्लंघन किया। परन्तु ठेकेदार द्वारा गत 6 माह का भुगतान नही किया गया। 17 फरवरी 2025 को ठेकेदार के खाते में 4.50 लाख रुपये जमा हुए, फिर भी उसने पंप संचालकों को भुगतान नहीं किया। जिसके चलते मजबूर होकर पंप चालकों की ओर सेम साईं ने पुलिस थाना शेरुणा में प्राथमिकी संख्या 43/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4) व 316 (2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। इसमें ठेकेदार को गिरफ्तार कर मजदूरों को बकाया राशि दिलाने की मांग की गई है। लोक समता समिति, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण बीकानेर,जलदाय मंत्री कन्हैया लाल और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आलोक गुप्ता को मेल भेजकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, उसकी धरोहर राशि जब्त करने और मजदूरों को उनका वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। बता देवे कि ठेकेदार की फर्म “राधे कंस्ट्रक्शन कंपनी” ने श्रीडूंगरगढ़ देहात तहसील का संपूर्ण ठेका ले रखा है। बावजूद इसके,वह लगातार पंप संचालकों की शिकायतों की अनदेखी कर रहा है। राठौड़ ने पुलिस द्वारा ठेकेदार को गिरफ्तार कर मजदूरों को शीघ्र न्याय दिलवाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!