जिला समन्यवक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार का किया निरीक्षण
मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां जिला समन्यवक सोनभद्र अनिल केशरी ने नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार का किया निरीक्षण सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर और नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई तथा आरआरसी सेंटर बेहतर निर्माण पर संतोष व्यक्त किया।
मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत ग्रामीणों को को अपने घर में प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक कचरा को बोरी में इकट्ठा करने हेतु आवाहन किया गया। जिला समन्यवक अनिल केशरी ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहां कि अपने आस पास स्वच्छ रखें और घर में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक कचरा को बोरी में इकट्ठा कर के रखे इस इकट्ठा किए गए कूड़े कचरे को ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराए गए वाहन से कूड़े दान में डाला जायेगा।
निरीक्षण के दौरान जिला समन्यवक अनिल केशरी , रितेश पांडेय, ग्राम रोजगार सेवक रोहित सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
















Leave a Reply