Advertisement

सोनभद्र -*पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, एक तरफ बन रही तो दूसरी तरफ उखड़ रही सड़क,*

*पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, एक तरफ बन रही तो दूसरी तरफ उखड़ रही सड़क,*

 

 

*चतरा ब्लॉक के पकरहट नहर से बंजारिया प्रधानमंत्री सड़क तक हो रहा सड़क निर्माण*

 

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र चतरा ब्लॉक के पकरहट नहर से बंजरिया प्रधानमंत्री सड़क तक तेलिया गंज तक लगभग दस से बारह किमी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वितीय द्वारा कराया जा रहा है सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है जिससे एक तरफ रोड बन रही है तो दूसरी ओर जगह जगह से सड़क टूट गई है गड्ढे हो गया है जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि बहुत दिन से सड़क निर्माण की मांग के बाद सरकार की नजर तो पड़ी और रोड बनने लगी लोगों में खुशी जताई लेकिन संबंधित विभाग के ठेकेदार और जेई द्वारा सड़क को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी गई।जिससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी जताई है।

भ्रष्टाचार का आलम ऐसा कि पेंटिंग के बाद भी गड्ढे ही है महीनों भी नही हुए सड़क को बने और सड़क जगह जगह उखड़ गई है मजे कि बात तो ये है कि अभी निर्माण कार्य पूरा भी नही हुआ है और सड़क उखड़ने लगी है जो चिंता का विषय है।

जीरो टार्लेंस की नीति पर काम करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में इस प्रकार का भ्रटाचार समझ से परे है या तो संबंधित विभाग और ठेकेदार को सरकार का भय नही या फिर कोई जिम्मेदार अधिकारी सड़क निर्माण के समय निरीक्षण नहीं करते है जो भी हो जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर ठेकेदार और जेई अपनी जेबें भरने में मशगूल हैं।

सड़क निर्माण में सही मात्रा में तारकोल नहीं डाला जा रहा है रोड की सफाई भी ढंग से नहीं हो रही है टूटी सड़क को भरने के लिए सोलंग का प्रयोग भी नाम मात्र के लिए हो रहा है रोड पर बिना पानी डाले ही हल्की रोड रोलर से रोड को दबाया जा रहा है जिसका परिणाम है की सड़क उखड़ रही है क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि जब सड़क अभी उखड़ने लगी जबकि निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है तो यह सड़क एक भी बरसात नही झेल पाएगी लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांचकर संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!