Advertisement

राज्यपाल ने डॉ. राजेश कुमार व्यास के डॉ. मदन सैनी द्वारा अनूदित कविता संग्रह “कविता देती है दृष्टि” का लोकार्पण किया

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को बीकानेर में केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा राजस्थानी भाषा में सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत डॉ.राजेश कुमार व्यास के कविता संग्रह “कविता देती है दृष्टि” का लोकार्पण किया। साहित्य अकादमी, दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया इस कविता संग्रह का हिन्दी अनुवाद प्रख्यात कहानीकार, आलोचक डॉ. मदन सैनी ने किया है। राज्यपाल श्री बागडे ने डॉ. मदन सैनी को अच्छे और कविताओं के भावपूर्ण अनुवाद के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रहने वाले सभी लोगों को राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़ाव रखना चाहिए। उन्होंने कवि डॉ. व्यास को भी बधाई दी। डॉ.मदन सैनी ने राज्यपाल श्री बागडे को कविता संग्रह के बारे में और अनुवाद प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के आधिकारिक विद्वान और ऑर्गनाइजर के संपादक डा. प्रफुल केतकर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!