सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
1.बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
जिले के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 25 मार्च को सारुण्डा की है। जहां बालुराम (70) पुत्र शिवनारायण जाट ने खेजड़ी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के पुत्र मदनाराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
2.जिले के इस कस्बे में चोरों का आतंक, सांझ ढलते ही चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
जिले के लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 17 में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर के मालिक अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमल जी शर्मा परिवार सहित किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी व अन्य स्थानों की तलाशी ली। घर से चुराए गए सामान की जानकारी विमल शर्मा के घर पहुंचने पर लग पाएगी। पड़ोसियों ने जब घर को देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। वहीं लूणकरणसर इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कस्बे में दिन और रात के समय गश्त नहीं होने के कारण चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
3.पूर्व पत्नी के बेटे-बहू पर तंग-परेशान करने व घर से बेघर करने के आरोप
पति की पूर्व पत्नी के बेटे-बहू पर तंग-परेशान करने व घर से बेघर करने के आरोप लगे है। यह आरोप जैलवैल टंकी सिद्ध बाबा की बगेची के पास रहने वाली सलमा बानो पत्नी हाजी मोहम्मद हुसैन ने लगाए है। इस संबंध में परिवादिया ने कोटगेट पुलिस थाने में ईख्तार अली व उसकी पत्नी जमीला पर मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पति की पूर्व पत्नी के बेटे व बहू हम दोनों को तंग-परेशान कर रहे है तथा मारपीट करके हमें घर से बाहर निकाल दिया है, हमें घर में घुसने नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
4.खाना खाकर घर से निकल रहा व्यक्ति गिरा और हो गयी मौत
घर से खाना खाकर बाहर निकल रहे व्यक्ति के अचानक गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के जामसर वार्ड नंबर 11 की है। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी राजू कौर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति विजेंद्रसिंह घर से खाना खाकर बाहर जा रहा था। इसी दौरान अचानक घर के अंदर गिर गया और अंदरूनी चोटें आयी। जिससे घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज करवायी है।


















Leave a Reply