सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत
नेशनल हाइवे एनएच-11 घुमचक्कर के पास सर्विस रोड पर खाली पड़ी वनभूमि में मांसाहार के अवशेष खुले में फेंके जाने से आवारा श्वानों की संख्या बढ़ रही है। इन श्वानों के हिंसक होने से आमजन भयभीत हैं,वहीं आस-पास में बदबू फैलने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। गौसेवक आनंद जोशी ने बताया कि खुले में फेंके जा रहे मांस अवशेषों के कारण श्वानों(कुतो) के झुंड इकट्ठा होते है। जो मांसाहार खाने से हिसंक हो जाते है। जो यहाँ गुजरने वाले राहगीरों के साथ साथ निराश्रित गौवंश पर भी हमला करके घायल कर देते है। कान पूंछ इत्यादि अंग काट देते है। इससे क्षेत्र में पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं। जोशी ने बताया कि यहाँ नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्रॉलियो का कचरा भी खाली होता है। जिसका वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध भी करवाया है। जोशी सहित जागरूक नागरिकों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो यह समस्या भयावह हो सकती है।




















Leave a Reply