Advertisement

सातलेरा का विष्णु जाखड़ बना अग्निवीर,मिल रही है। बधाइयां

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

क्षेत्र के गांव सातलेरा निवासी विष्णु जाखड़ पुत्र गोपालराम जाखड़ का अग्निवीर योजना के तहत चयन हो गया है। शनिवार को घोषित हुए परिणाम में उनका अंतिम रूप से चयन हुआ, जिससे परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। विष्णु की इस उपलब्धि पर उनके रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां दीं। ग्राम पंचायत जैसलसर की प्रशासक रामप्यारी देवी जाखड़ सहित रामकरण, राजूराम महावीर प्रसाद,तोलाराम,कुंभाराम,गौरीशंकर,भंवरलाल मगाराम,बलराम,रामकिशन,नेमीचंद आदि ने विष्णु को शुभकामनाएं दीं। विष्णु के पिता गोपालराम जाखड़ ने बताया कि दूर-दराज के मित्र और रिश्तेदार सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। विष्णु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि समर्पण और लगन से किया गया प्रत्येक कार्य अवश्य सफल होता है। गौरतलब है कि विष्णु से पहले भी गांव के महेंद्र कुमार पुत्र किशनलाल जाखड़ अग्निवीर बनकर देश सेवा में कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव से पहले भी कई युवा बीएसएफ, जल सेना और भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विष्णु की इस सफलता को गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!