Advertisement

पढ़े जिले व आस-पास,की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.दोस्तों ने कॉलेज से मारा बंक और निकल गए मनाली, फिर जो हुआ मच गया हड़कंप,रोते रहे परिजन

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के आठ स्टूडेंट्स बंक मारकर पर्यटन नगरी मनाली पहुंच गए और वहां किराए की बाइक लेकर घूमने लगे। इस दौरान दो स्टूडेंट्स एक बाइक पर सवार होकर तेज गति से मनाली के आसपास घूम रहे थे कि यह बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इससे बाइक चला रहे कोटपुतली निवासी नीतिश कुमार मेहता की मौत हो गई। वह एमबीबीएस का प्रथम वर्ष का छात्र था। इस घटना में जयपुर निवासी छात्र रामसिंह गंभीर घायल हुआ है। हादसे की जानकारी कॉलेज प्रबंधन मिली तो हड़कंप मच गया। इधर, कॉलेज से बिना बताए मनाली पहुंचे स्टूडेंट्स अपने-अपने परिजनों के पास पहुंच गए। इस हादसे को लेकर कॉलेज प्रशासन ने बिना सूचना दिए गायब हुए आठ स्टूडेंट्स को गैर हाजिरी लगाई है। इलाके के कई युवाओं में मनाली में घूमने का ज्यादा क्रेज है। ऐसे में युवा ग्रुप के साथ बस या ट्रेन या कार के माध्यम से वहां पहुंचते हैं। बाइक पर घूमने के लिए दो-दो स्टूडेंट्स का जोडा बनाकर मनाली के आसपास करीब साठ किमी एरिया का सफर करते हैं। इस दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. बृजेश महावर ने बताया कि 20 मार्च को सुबह कक्षा अटैंड करने के बाद आठ स्टूडेंट्स बिना बताए अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में मनाली घूमने चले गए। वहां किराए की बाइक लेकर घूमने के दौरान हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बिना बताए कॉलेज कैंपस से बाहर जाने वाले स्टूडेंट्स की गैर हाजिरी लगाई गई है। इससे ज्यादा कार्रवाई का उनके पास अधिकार नहीं है। घटनाक्रम के संबंध में कॉलेज निदेशालय को अवगत कराया गया है। निदेशालय स्तर से ही दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

2.हाईटेंशन लाइन का तार टूटा,बाइक समेत 3 युवक जिंदा जले

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से बाइक समेत तीन युवक जिंदा जल गए। हादसा खींवसर के भावंडा इलाके के मुंदियाड़ गांव में हुआ। एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया- मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी और जेठाराम देवासी बाइक से नजदीकी गांव कड़लू जा रहे थे। मुंदियाड़ से निकलने के बाद कुछ दूरी पर रास्ते में 11 केवी बिजली का तार टूटा पड़ा था। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है। लोग तीनों के शव घटनास्थल पर ही रखकर प्रशासन काे बुलाने की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार जैसे ही बाइक टूटे तार के ऊपर से गुजरी, करंट दौड़ गया। बाइक में आग लग गई और तीनों युवक चपेट में आ गए। मौके पर लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। हालांकि तक तक तीनों युवक और बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।

3.फसलों को पानी दे रहे किसान पर हाईटेशन तार गिरा, मौत

बज्जू उपखंड के डंडकला गांव में खेत में फसल को सिंचाई पानी दे रहे किसान पर हाईटेशन विद्युत तार गिरने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बज्जू उपजिला अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर धरना लगा दिया। बाद में कई चरणों के बाद मांगो पर सहमति बनी। जानकारी के अनुसार डंडकला निवासी मैसा राम जाट उम्र 23 वर्ष एक खेत मे काश्त करता है। शनिवार रात को सिंचाई पानी दे रहा था तभी अचानक विद्युत तार उस पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

4.ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर,2 की मौत, मरीज को ले जा रहे थे बीकानेर

तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। दंपती को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा तारानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 (जोधपुर-अंबाला हाईवे) पर राजू की ढाणी के पास रविवार को शाम करीब 5 बजे हुआ। हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया- सीमा उर्फ बबली (30) पत्नी जगदीश कुमार निवासी राजगढ़ के पेट में गांठ फट गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया था। परिजन उसे एंबुलेंस से बीकानेर लेकर जा रहे थे। रास्ते में राजू की ढाणी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

5.बाप- बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर गलत मैसेज भेजने का आरोप, मामला दर्ज

सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खाजूवाला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 निवासी मदनलाल ने खाजूवाला निवासी मो. अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी के अनुसार, यह घटना 21 जनवरी की है। आरोपी ने उसके और उसकी बेटी के व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया और उसके बाद इन अकाउंट्स से गलत मैसेज भेजे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

6.दो मासूमों को लेकर कुंड में कूदी मां, तीन साल की बेटी, एक साल के बेटे की डूबने से मौत

पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर कुंड में कूद गई। डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि विवाहिता को परिजनों ने कुंड से सुरक्षित निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना चूरू की रतनगढ़ तहसील के गांव मैणासर में रविवार को हुई। रतनगढ पुलिस के अनुसार मैणासर निवासी मोहम्मद खालिद (23) ने रिपोर्ट दी कि वह और उसका बड़ा भाई मोमीन एक ही घर में साथ-साथ रहते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसकी भाभी नरगिस (28) अपनी 3 साल की बेटी अलीशपा और 1 साल के बेटे इबरार को लेकर घर में बने कुंड में कूद गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को कुंड से बाहर निकाला। तीनों को निजी वाहन से जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अलीशपा व इबरार को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरगिस इलाज शुरू किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का होना सामने आया है। 5 साल पहले नरगिस को मोमीन की शादी हुई थी। मोमीन के उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। मगर काफी सालों से यहीं रहते हैं। इनका यहीं पर घर बना हुआ हैं। मोमीन मैणासर में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

7.युवक के पेट पर मारा चाकू, गंभीर हालत में पीबीएम में भर्ती

युवक के पेट पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घटना 22 मार्च को तिलकनगर में हुई। इस संबंध में तिलक नगर निवासी पीडि़त की मां मंजू पत्नी बलदेव मेघवाल ने दिनेश कस्वां, अशोक चौधरी व अभिषेक सिंह के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपितों ने जान से मारने की नियत से उसके पुत्र संदीप उर्फ छोटु के पेट पर चाकू मार दिया। जिस कारण उसका पुत्र गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एससी/एसटी सैल आरपीएस सुखदेवसिंह कर रहे हैं।

8.टैक्सी चालक पर सूनसान जगह ले जाकर लूट करने का आरोप

टैक्सी चालक व उसके साथी द्वारा सूनसान ले जाकर मारपीट कर पैसे छीनने का मामला सामने आय है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में सेधा नगर पोस्ट बिहार के रहने वाले अनमोल कुमार ने टैक्सी चालक व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 मार्च की शाम को गंगानगर सर्किल की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह गंगानगर चौराहे से सिने मैजिक के पास जाने के लिए टैक्सी में बैठा। कुछ देर चलने के बाद एक अन्य साथी टैक्सी के आगे की सीट पर आकर बैठ गया। जिसके बाद टैक्सी चालक उसे कहीं सूनसान जगह ले गया। जहां पर दोनो ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और कहा कि तेरे पास जो भी पैसे है वो दे दें अन्यथा जान से मार देंगे। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके पास से एक हजार रूपए रुपये लूट कर ले गए पुलिस ने पार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!