Advertisement

शेरुणा व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की अलग अलग कार्रवाइयों में तीन गिरफ्तार।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.स्कूल के पास धूम्रपान बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार मामला दर्ज।

सरदारशहर रोड पर एक विद्यालय के सामने धूम्रपान बेचने के आरोप में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बिग्गाबास निवासी समीरसिंह को गिरफ्तार कर आरोपी से 2 पैकेट सिगरेट,एक पुड़ा देसाई बीड़ी जब्त की। आरोपी के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

2.स्कूल के पास तेज आवाज में गाना बजाना पड़ा महंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदारशहर रोड पर एक स्कूल के सामने तेज आवाज में गाने बजाने पर बाना निवासी युवक रामनिवास को हैड कांस्टेबल देवाराम ने गिरफ्तार कर स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त कर लिया। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दे दी है।

3. सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो को गिरफ्तार कर जब्त किए नगदी व ताश पत्ते ।

शेरुणा थानाधिकारी पवन कुमार शनिवार दोपहर को गश्त पर निकले इस दौरान गांव पूनरासर में हनुमानजी मंदिर के सामने गली में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहें देवनाथ सिद्ध व जगनाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर 1010 रूपए नगदी व ताश पत्ते जब्त कर पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!