सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ के लाडले अमर शहीद हेताराम गोदारा के 7वें शहादत दिवस पर 1 अप्रेल मंगलवार को उनके पैतृक गांव सोनियासर में श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहीद स्मारक पर आयोजित होगा। श्रद्धाजंलि सभा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित शिविर में युवाओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
















Leave a Reply